राँची ।
राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ नागरिक कर्तव्यों का भी निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए। यह बातें आरएसएस रांची महानगर के प्रचारक विशाल जी ने कहा। वह मोराबादी स्थित गंगा प्रसाद बुधिया सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य वक्ता थे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पीढ़ी को उनके नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा भारतीय जीवन मूल्यों एवं ‘स्व’ यानी जो अपने आधारित जीवन की अवधारणा से परिचित कराना था। कार्यक्रम में विद्यालय के नवम एवं दशम वर्ग के लगभग 150 विद्यार्थी सहभागी बने। आगे उन्होंने ‘स्व’ आधारित जीवन की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को भारतीय संस्कृति, अपनी जड़ों तथा स्वाभिमान से जुड़े रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय परिवार एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष जी, उप-प्रधानाचार्य आनन्द प्रकाश , आचार्य वेद एवं मृत्युंजय जी सहित अन्य आचार्यगण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गांधी नगर के कार्यवाह विकास जी, महाविद्यालय विद्यार्थी कार्य प्रमुख रूप जी, ह्रितिक जी, बौद्धिक प्रमुख सुधीर जी, बाल कार्य प्रमुख खगेश जी, संदीप और अन्य स्वयंसेवक बंधु भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्र सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं आदर्श नागरिक बनने के संकल्प के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ






