शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल के शिक्षक हुए सम्मानित

रांची। निजी विद्यालय के संगठन पासवा ने रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित 14 वे शिक्षक सम्मान समारोह में राज्य भर के 2500 से अधिक शिक्षकों को सम्मानित किया गया । रविवार को आयोजित इस सम्मान समारोह में शिक्षकों को सॉल प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह और उद्घाटन डीजी रेलवे अनिल पालटा ने किया। वहीअतिथियों का स्वागत मुख्य संरक्षक और विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने किया।
कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य अतिथि, विद्यालय संचालक, शिक्षक एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एक शिक्षक केवल पाठ्यक्रम नहीं पढ़ाता, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, अनुशासन, संस्कार और भविष्य का निर्माण करता है।
इस गरिमामय अवसर पर न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल के निदेशक सह प्रधानाध्यापक राशिद इकबाल, उप प्राचार्य फैयाज खान तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं मिनहाज अंसारी, नुसरत जहां, वंशिका मुंडा, पूर्णिमा कुमारी, हजिना खातून, जीनत कौशर एवं अल्ताफ हुसैन को उनके शिक्षा के क्षेत्र में योगदान और समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
सम्मान प्राप्त करने वाले न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल के शिक्षकों ने इस सम्मान को अपने लिए गौरव का क्षण बताते हुए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय परिवार ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए प्रेरणा और गर्व का विषय है।
विद्यालय के निदेशक सह प्रधानाध्यापक राशिद इकबाल ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में शिक्षा और समाज के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार, अनुशासित और संवेदनशील नागरिक बनाने का कार्य करते हैं। उन्होंने सम्मान समारोह के आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम शिक्षकों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
उप प्राचार्य फैयाज खान सहित सभी सम्मानित शिक्षकों ने भी इस सम्मान को विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
समारोह में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और ऐसे दौर में शिक्षकों की जिम्मेदारी और भी बढ़ गई है। शिक्षक ही विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ सही दिशा, संस्कार और जीवन-मूल्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं।
“एक अच्छे शिक्षक की पहचान केवल इस बात से नहीं होती कि उसने कितने विद्यार्थियों को पढ़ाया, बल्कि इस बात से होती है कि उसके पढ़ाए हुए कितने विद्यार्थियों ने समाज में अपने अच्छे कार्यों से पहचान बनाई।”
14वीं शिक्षक सम्मान समारोह में न्यू ऑक्सफोर्ड स्कूल के शिक्षकों को मिला यह सम्मान विद्यालय की पूरी टीम के लिए उत्साह और प्रेरणा का संदेश है। इस सम्मान से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है और सभी ने सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर संस्कार और उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। मौके पर पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे , लाल किशोर नाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री