राजकीय श्रावणी मेला के दौराने बाबाधाम में वीआईपी दर्शन पर रहेगी रोक, हाईटेक तकनीकि का होगा इस्तेमाल

.

सावन मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त तक

राजकीय सावन मेला 30 जुलाई से शुरू होगा। और 28 अगस्त तक चलेगा। देवघर बाबा धाम में सावन के दौरान करोड़ों की संख्या में कावरधारी कांवर से गंगा जल सुलतानगंज से लेकर चलते है । और बाबाधाम में जल चढ़ाते हैं। इस दौरान बाबाधाम और बासुकिनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या काफी रहती है। श्रद्धालुओं को सावन के दौरान अच्छी सुविधा मिले इसके लिए शासन बेहतर इंतजाम कर रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को जल चढ़ाने और दर्शन करने के दौरान किसी तरह का दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। वीआईपी दर्शन पर रोक रहेगी। बेहतर सुविधा कैसे बहाल हो इसको लेकर राज्य के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तैयारियों से की समीक्षा बैठक देवघर परिसदन के सभागार में किया गया।

बैठक के दौरान मंत्री ने कहा कि 30 जुलाई से 28 अगस्त तक राजकीय श्रावणी मेला की तिथि निर्धारित है। ऐसे में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में की जाने वाली तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की तमाम सुविधाएं 28 तारीख तक हर हाल में दुरूस्त कर ली जाएं का विशेष रूप से ताकि बाहर से आने देवतुल्य श्रद्धालु सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें । साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर (आउट ऑफ टर्न दर्शन) वीआईपी, वीवीआईपी दर्शन पर पूर्ण रूप से बंद रहने की बात कही, ताकि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आधुनिक तकनीक और समर्पण भाव से करे कार्य….

पूरे मेला क्षेत्र में ओपी, स्वास्थ केंद्र, विश्राम गृह, टेंट सिटी, शौचालय, पर्यटन केंद्र, स्नानगृह, सहित अन्य सुविधाओं को चौबीस घंटे दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया है।
साथ ही मेला क्षेत्र में पथ प्रकाश, साज-सज्जा, तोरण द्वार एवं विद्युत आपूर्ति को लेकर सुरक्षात्मक उपायों के अलावा वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था की स्थिति को दुरूस्त करने का निदेश दिया। उन्होंने तीन स्थलों पर बनाये जाने वाले टेंट सिटी में श्रद्धालुओं के आवासन की सुविधा को बेहतर और वृहत करने का निर्देश दिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को आवासन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके अलावा गर्मी और उमस से निजात के उद्देश्य से मिस्टकूलिंग और इंद्र वर्ष की संख्या में इजाफा करने का निर्देश दिया गया है। साथ देवघर और बासुकीनाथ के बीच आवागमन में श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसको लेकर जिला स्तर के अधिकारियों एवं नेशन हाइवे के अधिकारियों आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। आगे उन्होंने मेला क्षेत्र में क्यू आर कोड के माध्यम से फीडबैक सिस्टम को बेहतर तरीके से मेला में उपयोग करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को होने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया जा सके, जिसके पश्चात संबंधित विभाग के द्वारा त्वरित समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इसके अलावे गर्मी को ध्यान में रखते हुए इंद्र वर्षा, मिस्ड कूलिंग सिस्टम की संख्या बढ़ाने के साथ मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर करने की दिशा में कार्य करने का निदेश दिया।

हाईटेक तकनीकों का किया जायेगा उपयोग….


राजकीय श्रावणी मेला के दौरान हाईटेक तकनीकी के क्षेत्र में एआई बेस्ड इन्ट्रीगेटेड मेला कन्ट्रोल रूम, एआई बेस्ड कैमरा, चैट बोर्ड-इन्फॉरमेशन फीडबैक एण्ड हेल्पलाईन, एआई बेस्ड ट्रैफिक मैनजेमेंट सिस्टम, सामान्य कैमरा के आसपास, एआई बेस्ड ड्रोन के आसपास टेलीविजन, फेस रिकोग्नाईशन कैमरा, हेड काउन्टींग, हाई क्वालिटी एएनपीआर कैमरा विभिन्न स्थानों पर एवं क्यू आर बेस्ड कम्पलेन सिस्टम एवं लोकेशन बेस्ड एटेंन्डेंस सिस्टम व डिजिटल पवेलियम का उपयोग किया जायेगा।

#TeamPRD

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

अंतर्राज्यीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने,संगठित अपराध, नक्सलवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, रेल सुरक्षा तथा साइबर अपराध के विरुद्ध संयुक्त एवं समन्वित कार्रवाई जारी रखने पर बनी सहमति