महिला उद्यमियों ने स्टॉल लगाकर अपने उत्पादों का किया प्रदर्शन
रांची । मारवाड़ी सहायक समिति द्वारा हरमू में आयोजित ‘सावन सिंधारा’ कार्यक्रम एवं ‘परंपरा आर्ट एंड हेरिटेज एग्ज़ीबिशन’ में महिला उद्यमियों की प्रतिभा, हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आत्मनिर्भरता की झलक देखने को मिली। प्रदर्शनी में 90 से अधित स्टॉल लगाएं गये है। मौके पर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि महिलाओं द्वारा हस्तशिल्प, गारमेंट्स दैनिक उपयोग की अनेक उपयोगी वस्तुओं का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि यदि उचित मंच और अवसर मिले, तो उनकी प्रतिभा समाज और अर्थव्यवस्था दोनों को नई दिशा दे सकती है।

उन्होंने कहा कि आज कई महिलाएँ अपने घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ अपने हुनर को पहचान दिलाने का कार्य कर रही हैं। ऐसे आयोजनों से उन्हें न केवल अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है, बल्कि नए लोगों से जुड़ने, बाज़ार तक पहुँच बनाने और आत्मनिर्भर बनने का भी सशक्त माध्यम मिलता है। मारवाड़ी समाज द्वारा महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। हमारी संस्कृति और परंपराओं को संजोते हुए महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का यह प्रयास निश्चित रूप से समाज के लिए प्रेरणास्रोत है

महिलाओं की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उद्यमशीलता को प्रोत्साहन देना ही सशक्त समाज और आत्मनिर्भर झारखंड की मजबूत नींव है। वहीं लगाए गये स्टॉल में गृह सज्जा की वस्तुएं, हर्बल प्रोडक्ट, कपड़ा सहित हस्तनिर्मित वस्तुएं बिक्री के लिए उपलब्ध है।








