लोहरदगा: शुभम कुमार हत्याकांड में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार


लोहरदगा । पुलिस ने शुभम कुमार हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम लाल रौशन नाथ सहदेव और हसमथ राजा है। वहीं घटना में शामिल मोटरसाइकिल की बरामदगी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मालूम हो कि 30 जुलाई को समय लगभग संध्या – 16:35 बजे लोहरदगा थानान्तर्गत अपर बाजार स्थित खत्री ज्वेलर्स में दो अपराधकर्मियों द्वारा लूट करने का प्रयास करने का सूचना पुलिस को मिली, उसके बाद इसी तिथि को संध्या लगभग 17:30 बजे लोहरदगा थानान्तर्गत पतराटोली स्थित पेट्रोल पम्प पर छिनतई करने का प्रयास तथा पेट्रोल पम्प के बगल के निधि कॉम्पलेक्स में संचालित प्रिया स्टोर के संचालक शुभम कुमार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर देने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना पर फौरी रूप से अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, लोहरदगा एवं थाना प्रभारी, लोहरदगा घटनास्थल पर पहुंचकर घायल शुभम कुमार को ईलाज हेतु सदर अस्पताल, लोहरदगा भेजा गया, जहां चिकित्सक द्वारा घायल शुभम कुमार को मृत घोषित कर दिया गया।

तीनों घटनाओं में शामिल उक्त दोनों अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, लोहरदगा, श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में एक SIT का गठन किया गया,

गठित SIT टीम द्वारा शुरूआती तौर पर मिले सूचनाओं के आधार अलग-अलग हिस्सों संदिग्ध ठिकानों पर लगातार छापामारी किया गया। इसके अतिरिक्त उक्त दोनों अपराधियों का मोबाईल नंबर प्राप्त कर उनके सर्विस प्रोवाइडर से कैफ / सी०डी०आर० / आई०पी०डी०आर० प्राप्त कर तकनीकी विश्लेषण के आधार पर लगातार छापमारी पुलिस ने किया ।

इसके बावजूद कोई ठोस सुराग नहीं मिलने पर पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा द्वारा मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते SIT में शामिल पदाधिकारियों को तकनीकी विश्लेषण करते हुए लगातार दिशा-निर्देश दिया जाता रहा। इसी क्रम में एक अगस्त को सुबह सात बजे तकनीकी विश्लेषण में मिल रहे सुराग के आधार पर लोहरदगा थाना अन्तर्गत उक्त दोनों अपराधकर्मियों को ग्राम ओयना में एक बंद मकान में छिपे रहने की सूचना पर छापामारी किया गया। छापमारी के कम में उक्त तीनों घटनाओं में शामिल दोनों अपराधकर्मियों को विधिवत् गिरफ्तार किया गया। साथ ही उक्त दोनों अपराधर्मियों का अलग-अलग स्वीकारोक्ति बयान लिया गया। दोनों अपराधकर्मियों द्वारा अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में उक्त तीनों घटना कारित किए जाने की बात स्वीकार किया गया है। इसके बाद उक्त दोनों अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं एक जिंदा गोली को बरामद किया गया है। घटना के मुख्य अभियुक्त लाल रौशन नाथ शाहदेव द्वारा अपने स्वीकारोक्ति बयान में इन दो दिनों में लगातार अपना ठिकाना बदलने की बात बताया गया, रांची में छिपे रहने जहां इनके एक साथी इश्तेयाक द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल एवं इनका मोबाईल को छिन लेने की बात बताया गया है। साथ ही मुख्य आरोपी लाल रौशन नाथ शाहदेव द्वारा बताया गया कि 3 जुलाई को प्रथम कारित अपराध जो खत्री ज्वलेर्स में लूट का प्रयास से संबंधित है, के बारे में बताया गया कि ये करीब एक सप्ताह पहले भी उक्त दुकान में अपने लिए कान का बाली खरीदने गए थे, जिसका कीमत 13,500/- बताया गया था, जिसके एवज में ये दुकानदार से 500 रूपया कम करने के लिए बोले तो दुकानदार कम नहीं किया गया था। उसके बाद ये घटना की तिथि 30 जुलाई को अपने लिए सोने का चैन खरीदने गए तो दुकानदार द्वारा बद्तमीजी से बात करते हुए इन्हें दुकान से बाहर जाने के लिए बोला गया, जिस पर ये गुस्से में आकर पिस्तौल निकालकर दुकानदार को डरा व धमकाकर सोने का चैन लेने का प्रयास किए, जिस पर दुकानदार द्वारा इनका पिस्तौल छिनकर दुकान से धक्का देकर भगा दिया गया। उसके बाद उक्त दोनों अभियुक्त वहां से भागते हुए बड़की चांपी स्थित एक टूटे मकान में रखे देशी कट्टा एवं गोली लेकर पुनः पतराटोली स्थित पेट्रोल पम्प पर जाकर हथियार दिखाकर पेट्रोल पम्प के काउंटर से कैश निकालने का प्रयास किए जंहा पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों द्वारा हो-हल्ला करने पर वहां से निकलकर पतरा टोली स्थित निधि कॉम्लेक्स में संचालित प्रिया स्टोर के संचालक शुभम कुमार को गोली मारकर हत्या कर दिए। हत्या का कारण पूछे जाने पर अभियुक्त लाल रौशन नाथ शाहदेव द्वारा बताया गया कि इनकी दुश्मनी संदीप भगत पूर्व पी०एल०एफ०आई० के कमाण्डर से थी, वह इनका हत्या करना चाहता था। जिसके लिए मृतक शुभम कुमार मुखबिरी का काम करता था, यह सूचना मिलने पर इनके द्वारा शुभम कुमार की हत्या कर दिया गया।

इस घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल की बरामदगी हेतु एक पुलिस टीम द्वारा रांची में छापामारी किया जा रहा है।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री