मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा यदि किसी के पास कोई सबूत है,SIT को सौंप दे , दोषी बचेगा नहीं

अयोध्या के राम मंदिर दान विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी बात कही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर थे। उन्होंने साफ कहा कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर हमने एसआईटी जांच गठित की है। एसआईटी की जांच दूध का दूध और पानी का पानी कर देगी, इसमें किसी प्रकार का कोई संदेह नहीं है।

मैं सभी से अनुरोध करूंगा कि इस विषय में कोई भी ऐसी अनर्गल टिप्पणी या बात न की जाए, जिससे रामभक्तों की भावनाएं आहत हों।

यदि किसी के पास कोई Documented Proof है, तो वह कृपया एसआईटी को उपलब्ध करा दे। एसआईटी उसकी जांच करेगी।

अगर कोई अपराधी है, वह कोई भी होगा, बचेगा नहीं, यह सुनिश्चित है।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री