डूरंड कप मैच के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को किया आमंत्रित

रांची में 26 जुलाई से आयोजित होने वाले 135 वें संस्करण डूरंड कप -2026 के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में गुरुवार को पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के सचिव मुकेश कुमार, खेल निदेशक छवि रंजन, जनरल ऑफिसर कमांडिंग -23 आइबीजी मेजर जनरल सजन सिंह मान, डूरंड कप के नोडल अधिकारी कर्नल हेम चंद्रा तथा सहायक नोडल अधिकारी मेजर आनंद प्रकाश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मिलकर उदघाटन मैच में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मालूम हो कि झारखंड को डूरंड कप मेजबानी करने का अवसर पहली बार मिला है। डूरंड कप का मैच मोराबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम में खेले जायेंगे।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें