चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

रांची । अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जन्म जयंती पर उन्हें देश भर में याद किया गया। वहीं रांची में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनके बलिदान को याद किया गया। मालूम हो कि 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के भाबरा (वर्तमान चन्द्रशेखर आज़ाद नगर) में जन्मे चंद्रशेखर तिवारी का देश भर में गुरुवार को जन्म जयंती मनाई गई। चंद्रशेखर को आजाद नाम 1921-22 ने असहयोग आंदोलन के दौरान मात्र 15 वर्ष की आयु में गिरफ्तार होने पर मिला जब उन्होंने जज के सामने निडर होकर अपना नाम आजाद पिता का नाम स्वतंत्रता और घर का पता जेल बताया था।

इस घटना के बाद से ही वह चंद्रशेखर आजाद के नाम से मशहूर हो गए इन्होंने किशोरावस्था में ही अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष का मार्ग चुना. भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर देने वाले चंद्रशेखर आजाद कि जन्म जयंती के अवसर पर चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से अपने पूजा पंडाल क्षेत्र में स्थापित किए गए चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित की गई है। और सच्चे दिल से इन्हें याद किया गया। मौके पर चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह कार्यकारी अध्यक्ष राजू वर्मा सहित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गणों की उपस्थिति रही

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री