रांची जिला में 3 लाख 95 हजार 692 लाभुकों के बैंक खाते में आधार बेस्ड भुगतान
रांची। रक्षा बंधन से पहले बहनों को जब मईया सम्मान की राशि खाता में आई तो खुशी से झूम उठीं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद दी। भाई बहन के इस त्योहार मेंबहने सम्मान राशि पाकर काफी खुश हुई। खुश भी क्यों न हो त्योहार के पहले ही झारखंड सरकार ने बहनों को बड़ा उपहार जो दिया है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) के तहत रांची जिले की 3 लाख 95 हज़ार 692 लाभुकों के बैंक खातों में माह अगस्त 2026 की सम्मान राशि (₹2,500 प्रत्येक लाभुक) का आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सफलतापूर्वक भुगतान कर दिया गया है।
योजना के तहत लाभुकों के खातों में कुल ₹98 करोड़ 92 लाख 30 हजार की राशि हस्तांतरित की गई है।
प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रवार लाभुकों की संख्या निम्न प्रकार है :-
- अनगड़ा – 16,796
- अरगोड़ा शहरी क्षेत्र -13,406
- बेड़ो – 20,620
- बुंडू – 8,591
- बुंडू नगर पंचायत – 3,566
- बुढ़मू – 17,841
- चान्हो – 19,374
- हेहल शहरी क्षेत्र – 16,376
- कांके – 31,620
कांके शहरी क्षेत्र - 1,290- खलारी – 9,632
लापुंग - 11,866मांडर - 23,008नगड़ी - 18,345- नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,244
नामकुम - 18,071नामकुम शहरी क्षेत्र - 9,571ओरमांझी - 17,898राहे - 9,551रातू - 20,427- सिल्ली – 21,335
सोनाहातू - 13,114तमाड़ - 18,832टाउन अर्बन - 26,042- इटकी – 10152
- बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 10124








