अयोध्या: जितेंद्र मिश्र बने राम मंदिर के पहले सीईओ, गोविंद देवगिरी महासचिव

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बुधवार को अयोध्या में हुई बैठक में राम मंदिर के संचालक को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए । न्यासियों की बैठक में वायुसेना से सेवा निवृत्त उपाध्यक्ष जितेंद्र मिश्र का चयन करते हुए उन्हें सीईओ पद पर नियुक्त किया गया । वह यूपी के देवरिया जिला के रहने वाले हैं। वह जल्द ही अपना कार्यभार संभाल लेंगे । श्री मिश्र को भारतीय वायुसेना में विभिन्न विभागों में 40 वर्ष से अधिक कार्य करने और नेतृत्व का लंबा अनुभव है। उन्हें सर्वोत्तम युद्ध सेवा मंडल का पुरस्कार मिला है जो सशस्त्र सेना में सर्वोच्च मेडल है। सफल अभियान ऑपरेशन सिंदूर उन्हीं के नेतृत्व और मार्गदर्शन में संपन्न हुआ था । वह तीन नवीन न्यासी भी नियुक्त किए गए हैं । वे है महेश भागचंदक , मदन मोहन पांडे और निर्मला यादव। वहीं स्वामी गोविंद देवगिरी अब महामंत्री रहेंगे और महेश भागचंदक कोषाध्यक्ष का दायित्व संभालेंगे ।

न्यासियों ने चढ़ावे की नगद राशि की गणना की प्रक्रिया में मानवीय हस्तक्षेप काम करने के लिए तकनीकी का सहायता लेने पर विचार किया । वित्तीय वर्ष 2025 26 के वार्षिक लेख भी प्रस्तुत किए गए जिनके अनुसार वर्ष में कुल आय 237 करोड़ और व्यय 91 करोड़ हुआ । वही 31 मार्च 2026 तक ट्रस्ट के पास कुल 1882 करोड़ की उपलब्ध राशि थी।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री