27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस घोषित किये जाने का ग्रामोदय विकास विद्यालय ने किया स्वागत

27 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस घोषित किये जाने का राजेन कुमार ने किया स्वागत

रांची। जिले में बाल विवाह के खिलाफ जमीनी अभियान चला रहे संस्था सिंदूआर टोला ग्रामोदय विकास विद्यालय रांची ने 27 नवंबर को बाल विवाह कम उम्र और जबरन विवाह की समाप्ति के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस घोषित करने के ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया है । संस्था ने कहा है कि यह सरकार व प्रशासन के सहयोग से देश में बाल विवाह के खिलाफ अभियान चला रहे नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन जेआरसी के अथक और असाधारण प्रयासों को वैश्विक मान्यता मिली है । सिंदुआर टोला
ग्रामोदय विकास विद्यालय रांची जेआरसी का एक सहयोगी संगठन है।
शिक्षक दिवस पर रांची जिले के मांडर प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर संस्था के जिला समन्वय धीरज कुमार राय ने कहा कि भारत से उठी आवाज़ आज पूरी दुनिया का संकल्प बन गई है ।
आज हम लोग बाल विवाह के प्रयासों के लिए अपने समाज अपने गांव में संकल्पित हैं और इसको जड़ से खत्म करने हेतु लगातार प्रयासरत है।
शिक्षक दिवस के अवसर पर बच्चों में बाल विवाह ,बाल श्रम और बाल तस्करी को किस तरह रोका जाए जो हमारे समाज में एक बहुत बड़ा अभिशाप के रूप में मौजूद है ।
इसे हम लोग आपसी समन्वय और जागरूकता के माध्यम से ही जड़ से समाप्त कर सकते हैं ।।डिजिटल हिंसा के शिकार बच्चे हो रहे है। और वह सोशल मीडिया के माध्यम से तस्करी का शिकार हो जाते हैं । अतः आज के समय में बच्चों के माता-पिता के साथ ही साथ स्कूल के शिक्षक की भी जवाब देही बनती है कि बच्चों को मोबाइल से ज्यादा से ज्यादा परहेज किया जाए और उन्हें पढ़ाई में ज्यादा फोकस करके जोड़ा जाए।

उन्होंने आगे कहा कि हम जानते हैं कि सिर्फ कानून से ही बाल विवाह की पूरी तरह रोकथाम संभव नहीं होगी इसलिए हमने बड़े पैमाने पर स्कूलों पंचायत गांव में जागरूकता अभियान चलाया है लोगों को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई। साथ में बाल विवाह के लिहाज से संवेदनशील आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया । और पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों का दोबारा स्कूलों में दाखिला कराया गया है । इसके अलावा बाल विवाह के खिलाफ मुहिम में गोधन गुरु और शिक्षकों को जोड़कर सही मायने में जन अभियान बनाया है ।

संस्था का एक ही लक्ष्य है कि जेआरसी का सहयोग से बाल विवाह के खिलाफ जो अभियान पूरे देश में चल रहा है उसे हम लोग पूरे रांची जिले में जन जागरूकता के माध्यम से चला कर इसको जड़ से समाप्त कर देंगे।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री