मोराबादी adalhatu में श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर स्थापना वर्षगांठ महोत्सव का आयोजन, 1 से 8 जुलाई तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान

मोराबादी में श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर स्थापना वर्षगांठ महोत्सव का आयोजन, 1 से 8 जुलाई तक चलेगा धार्मिक अनुष्ठान

रांची। मोराबादी के एदलहातू स्थित श्री महामृत्युंजय महादेव मंदिर में स्थापना वर्षगांठ महोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 1 जुलाई 2026 से 8 जुलाई 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें कलश यात्रा, श्रीमद्भागवत कथा, वेद पाठ एवं भंडारे जैसे कई धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे।
आयोजन समिति के अनुसार, 1 जुलाई को प्रातः 6 बजे से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 1 जुलाई से 7 जुलाई तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से हरि इच्छा तक श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान महायज्ञ का आयोजन होगा। कथा वाचन का दायित्व परम पूज्य श्री देवेन्द्राचार्य जी महाराज (गया, बिहार) निभाएंगे।
महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातःकाल वेद पाठ भी किया जाएगा। वहीं 8 जुलाई को भंडारा एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इस धार्मिक आयोजन को परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी संत गोपालाचार्य जी महाराज (अयोध्या धाम) तथा परम पूज्य श्री जीयर स्वामी जी महाराज (बिहार) का आशीर्वाद प्राप्त है।
आयोजन समिति एवं एदलहातू-मोराबादी की समस्त जनता ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की है। वहीं क्षत्रिय संघ एदलहातू
की तरफ से जितेन्द्र सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज हमेशा से सामाजिक काम और लोक कल्याण में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। साथ ही अपील किया है कि लोग इसमें सहयोग तन मन और धन से करे।और कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया हैं।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें