अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ पलामू डीसी एसपी सहित कई पदाधिकारी और आम लोग ने किया योग

योगा फ़ॉर हेल्दी एजिंग”के तहत योग

पलामू में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के शिवाजी ग्राउंड परिसर में रविवार सुबह 6 बजे जिला प्रशासन के जिला आयुष समिति की ओर से आज प्रातः भव्यता के साथ योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं जिले के सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय परिसर, महाविद्यालय, विद्यालय आदि शैक्षणिक संस्थानों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सभी ने “योगा फ़ॉर हेल्दी एजिंग”के तहत योग किया।

प्रमंडलीय मुख्यालय के मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत,उप विकास आयुक्त सादात अनवर,पुलिस अधीक्षक कपील चौधरी,पतंजलि योगपीठ के मास्टर योग प्रशिक्षक राजीव शरण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम योगा फ़ॉर हेल्दी एजिंग के लिये पदाधिकारी,विद्यार्थी सहित मीडियाकर्मियों ने योग किया।

कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ की योग प्रशिक्षक राजीव शरण द्वारा योग एवं प्रणायाम के विभिन्न क्रियाएं कराई गई। साथ ही योग के फायदों को बताया गया। योग प्रशिक्षकों ने मुख्य रूप से वज्रासन, सिद्धासन, ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, श्वासन, पवनमुक्तासन, भुजंगासन, शीर्षासन, सूर्य नमस्कार आदि योगासनों को कराया। वहीं भस्त्रिका प्रणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, शीतली आदि प्रणायाम की क्रियाएं कराते हुए उसके महत्व को बताए।
कार्यक्रम में पूरे वर्ष योगा कराने हेतु पवन कुमार गुप्ता और सीमा सहाय को सम्मानित किया गया।वहीं महरजा के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बेहतर हर्बल गार्डन बनाने और उसका बेहतर रखरखाव करने को लेकर डॉक्टर अजय कुमार उपाध्याय को भी सम्मानित किया गया।

उपरोक्त कार्यक्रम में डीसी-एसपी के अलावे डीडीसी,अपर समाहर्ता कुंदन कुमार,सहायक समाहर्ता ऋत्विक मेहता,नजारत उप समाहर्ता नीरज कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम,
डीपीएम मृत्युंजय मेहता समेत बड़ी संख्या में शहर के आमजन समाज सेवा से जुड़े लोग एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

*

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 27 September 2026
मेष
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृषभ
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
सिंह
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृश्चिक
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
धनु
आज का दिन आपके लिए नई शुरुआत लेकर आएगा, आत्मविश्वास बनाए रखें।
मकर
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कुंभ
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
मीन
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं