राजपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोक भवन रांची में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में अनुज कुमार ,शिवपूजन पाठक ,तनुज खत्री और अमूल्य नीरज खालखो को झारखंड राज्य सूचना आयोग के सूचना आयुक्त पद की शपथ दिलाई।
इसके पूर्व मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने राज्य सूचना आयोग की नियुक्ति संबंधी वारंट पढ़ा, उसके बाद राजपाल के वरीय मुख्य सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने सभी नवनियुक्त राज्य सूचना आयुक्त को शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया ।
शपथ ग्रहण के उपरांत राजपाल और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी नवनियुक्त आयुक्त को बधाई और शुभकामनाएं दी । और आशा व्यक्त किया कि वह पारदर्शिता जवाबदेही तथा जनहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने दायित्व का निर्माण करेंगे ।
मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की राजसभा सदस्य महुआ माजी बैद्यनाथ राम सहित सरकार के वरीय अधिकारी और पदाधिकारी उपस्थित थे






