रांची। बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण झारखंड के कई जिलों में पिछले तीन दिनों से रुक रुक कर बारिश हो रही है। वहीं राजधानी रांची में भी पिछले दिनों से लगातार बारिश होने से जन जीवन प्रभावित हो गया है। शुक्रवार 25 सितंबर को रांची में सुबह से ही तेज हवा के साथ बारिश हो रही है। इस कारण कई मुहल्लों में बिजली की आपूर्ति बाधित है। बारिश के कारण कुछ स्कूलों ने बंदी की घोषणा कर दिया था। वहीं रांची के सेंट जेवियर स्कूल पर सुबह सुबह एक पेड़ गिरने की सूचना है। हालांकि स्कूल बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। अत्यधिक बारिश होने से प्रोजेक्ट भवन , कोकर , हवाई नगर सहित कई इलाकों में पेड़ उखड़कर गिरने की खबर है। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 26 सितंबर को भी बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं सरायकेला खरसावां तरफ बाढ का खतरा होने की चेतावनी जारी की गई है। रांची में 40 मिमी से अधिक बारिश हुई है। लगातार बारिश होने से तापमान में भी कमी आ गई है। पिछले दो-तीन दिनों से लगातार बारिश होने से नदी नालों में पानी ऊफान पर है। डैम में भी पानी लबालब भरा हुआ है। प्रशासन ने पर्यटकों को जलप्रपात से दूर रहने के लिए कहा गया है। सबसे अधिक बारिश सराय किला खरसावां तरफ हुआ है । मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है 25 और 26 को भी भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। वहीं कुछ जिलों में बढ़ता का खतरा मंडराने लगा है।







