झारखंड पुलिस की बड़ी उपलब्धि: 1114 मोबाइल फोन बरामद, सौंपे गये वास्तविक मालिकों को

झारखंड पुलिस की बड़ी उपलब्धि: CEIR पोर्टल के को माध्यम से 1114 मोबाइल फोन बरामद, सौंपे गये वास्तविक मालिकों को

रांची। झारखंड पुलिस ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। लोगों के खोए या गुम हुए 1114 मोबाइल फोन बरामद कर उसके असली मालिक को सौप दिया है। अपना खोया हुआ मोबाइल पाकर लोगों को काफी खुशी हुई। और पुलिस विभाग को बधाई दी । इससे पता चलता है हमारी पुलिस कितनी संवेदनशील और जवाबदेह है। मालूम हो कि झारखंड पुलिस गुम या खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी एवं उनके वास्तविक धारकों को वापस उपलब्ध कराने के उद्देश्य से Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। पोर्टल के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों में गुम/खोए मोबाइल फोन को ट्रेस कर वास्तविक मोबाइल धारकों को उपलब्ध कराने की कार्रवाई लगातार की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार राज्य के सभी जिलों में कुल 1114 मोबाइल फोन वास्तविक धारकों को उपलब्ध कराई गई है l मोबाइल फोन वापस मिलने से आम नागरिकों के चेहरे पर खुशी और संतोष की मुस्कान देखने को मिली है। ये उनके लिए न केवल आर्थिक नुकसान की भरपाई हुई है, बल्कि झारखंड पुलिस के प्रति विश्वास और भरोसा भी और मजबूत हुआ है।

जिला-वार विवरण निम्नवत है

  1. राँची 47
  2. गुमला 31
  3. लोहरदगा 09
  4. खूँटी 28
  5. सिमडेगा 63
  6. जमशेदपुर 22
  7. चाईबासा 26
  8. सरायकेला 103
  9. पलामू 97
  10. गढ़वा 38
  11. लातेहार 20
  12. बोकारो 60
  13. धनबाद 22
  14. हजारीबाग 39
  15. कोडरमा 177
  16. गिरिडीह 105
  17. चतरा 14
  18. रामगढ़ 61
  19. दुमका 15
  20. देवघर 09
  21. जामताड़ा 17
  22. गोड्डा 21
  23. पाकुड़ 36
  24. साहेबगंज 54
    यानि कुल 1114 मोबाइल बरामद हुआ है।

CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल फोन की बरामदगी एवं वास्तविक धारकों तक उसकी सुपुर्दगी से आम नागरिकों को अपने गुम अथवा खोए मोबाइल फोन वापस प्राप्त करने में काफी सहायता मिल रही है। झारखंड पुलिस द्वारा इस अभियान को आगे भी प्रभावी रूप से जारी रखते हुए अधिक से अधिक गुम/खोए मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनके वास्तविक धारकों को उपलब्ध कराने की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री