मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर बंधाया ढांढ़स

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के स्मार्ट सिटी, रांची स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर नम आंखों से उन्हें भावपूर्ण विदाई दी । इस अत्यंत दुखद घड़ी में मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा उन्हें ढांढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी संतान को खोने का दुःख किसी भी माता-पिता के लिए असहनीय और शब्दों से परे है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत बेटी को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें और इस असीम एवं असहनीय दुःख को सहन करने के लिए शोकाकुल परिवार को शक्ति, साहस और संबल दें। विधायक कल्पना सोरेन ने भी तृषा सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और संवेदना व्यक्त की। मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रीगण, राज्यसभा सांसद, विधायकगण, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, राज्य सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी इस गमगीन माहौल में शामिल रहे।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री