राज्यसभा चुनाव 2026 परिमल नाथवानी और वैद्यनाथ राम निर्वाचित घोषित

रांची। राज्यसभा के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 में झामुमो के वैद्यनाथ राम और निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी को निर्वाचित घोषित किया गया। वैद्यनाथ राम को 30 मत यानि 3000और परिमल नाथवानी को 28 यानि 28000 मत प्राप्त हुए।
मतो की गणना में 78 मत वैध पाये गये और 3 मत रद्द किये गए। वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी प्रणव झा को 20 मत यानि 2000 मत प्राप्त हुए हैं। राज्य सभा के दो सीटों के लिए चुनाव 18 जून को हुए। इसी दिन शाम तक चुनाव के परिणाम भी आ गए। कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी की हार हुई। जीत के लिए 28 वोट चाहिए था। निर्वाची पदाधिकारी के निर्देशानुसार राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। प्रणव झा इंडियन नेशनल कांग्रेस से तो वैद्यनाथ राम झारखंड मुक्ति मोर्चा और परिमल नाथवानी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में थे। परिमल नाथवानी को एनडीए का समर्थन प्राप्त था। झारखंड विधानसभा, न्यायाधिकरण कक्ष में मतदान कराये गये। मतदान के समय सभी अभ्यर्थी गण, सभी दलों के पार्टी एजेंट एवं अभ्यर्थियों के पोलिंग एजेंट एवं इलेक्शन एजेंट उपस्थित रहे। मालूम हो कि परिमल नाथवानी चौथी बार राज्यसभा का सदस्य चुने गए हैं।
वह झारखंड से तीसरी बार निर्वाचित हुए हैं

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *