संघ प्रांत कार्यालय में पेट्रोल बम फेंकने वाले आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद

रांची। चुटिया थाना अंतर्गत निवारणपुर स्थित संघ प्रांत कार्यालय में मंगलवार को देर रात पेट्रोल बम फेंका गया। पेट्रोल बम फेंके जाने की सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वही इस घटना की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित भाजपा और संघ से जुड़े लोग प्रांत कार्यालय पहुंचे। मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह कोई साधारण घटना नहीं है।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *