रांची संघ कार्यालय पर बम फेंकने में विदेशी कनेक्शन की संभावना , तीन गिरफ्तार

रांची। राजधानी रांची के निवारण पर स्थित आरएसएस कार्यालय पर 16जून दिन मंगलवार की देर रात पेट्रोल बम फेंकने वाले दो आरोपियों में से एक आरोपी सैफ अंसारी गुरुवार को पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। यह घटना मांडर के आस पास के क्षेत्र में हुई है। इसमें सैफ अंसारी के एक पैर में गोली लग गई जिसके बाद उसे पकड़ का इलाज के लिए रिम्स में भेजा गया। वहीं आरएसएस कार्यालय पर फेके गए बम की घटना की जांच अब झारखंड एटीएस करेगी। इस घटना को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । इस संबंध में रांची एसएसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक पूछताछ में कुछ महत्वपूर्ण लिंक भी सामने आए हैं जिसमें इंटरनेशनल लिंक का भी मामला आया है। इनका मकसद दहशत फैलाना और सामाजिक सौहार्द बिगड़ना हो सकता है।
मालूम हो कि 16 जून के रात्रि में चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रदेश कार्यालय में आरोपियों के द्वारा पेट्रोल बम फेंकने की घटना को अंजाम दिया गया इस संबंध में चुटिया थाना कांड संख्या 85/26 दिनांक 17 जून 26 धारा 118 (2)/109(1) /324(5)/324(6)/298/326(जी)/61(2) भारतीय न्याय सहित एवं 4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम एवं 16/18 यूएपी एक्ट दर्ज है। कांड के उदभेदन हेतु रांची सीनियर एसपी के द्वारा नगर एसपी और ग्रामीण एसपी के संयुक्त नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित एसआईटी के द्वारा सीसीटीवी फुटेज अवलोकन एवं तकनीकी सहयोग से कांड के मुख्य आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापामारी की गई। वहीं घटना का अंजाम देकर आरोपी दूसरे राज्य भगाने के फिराक में थे । इसी क्रम में कोडरमा जिले के पास गझंडी रेलवे स्टेशन से घटना में शामिल अभियुक्त सैफ अंसारी और अमन अंसारी उर्फ गोलू को बोकारो एवं कोडरमा पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार सैफ एवं अमन अंसारी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए एक और आरोपी साइम सुजान के साथ घटना में शामिल होने की बातें कहीं । जिसे रांची पुलिस ने छापामारी कर रांची से ही गिरफ्तार किया । अभियुक्तों के निशानदेही पर घटना के समय उनके द्वारा पहने गए कपड़े को लोअर बाजार थाना अंतर्गत नाले के समीप से बरामद और जप्त किया गया वहीं प्रारंभिक जांच और पूछताछ में आरोपियों के किसी अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़े होने की बातें से इनकार नहीं किया जा सकता कांड की गंभीरता को देखते हुए सीनियर एसपी ने एटीएस से जांच करने का अनुरोध किया जिसे स्वीकृति दी जा चुकी है । कांड के आगे अनुसंधान एटीएस झारखंड रांची करेगा वही 18 जून को पकड़ा गया एक आरोपी सैफ अली के द्वारा रांची कोतवाली थाना परिसर में स्थित शौचालय में शौच करने की बातें कहकर शौचालय गया । इसी क्रम में तैनात पहराकर्मी को चकमा देकर वेंटिलेशन का ग्रिल एवं शीशा तोड़कर भाग निकला । भागने के क्रम में मांडर थाना पुलिस के द्वारा चामा मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान वह पकड़ा गया जिसे पुलिस ने निकटवर्ती थाना ले जाने के क्रम में एक बार सैफ अली पुलिस कर्मियों का हथियार छीन कर दुबारा भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस द्वारा आत्मरक्षक हेतु कार्रवाई करते हुए जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें सैफ अली के पैर में गोली लगने से वह जख्मी हो गया इसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं आरोपियों के पास से घटना के समय पहने हुए कपड़े रैपीडो सेंट्रो कार कैब और स्मार्टफोन पर बरामद किया गया है । गिरफ्तार तीनों ही आरोपी लोहरदगा जिला के रहने वाले हैं।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

अंतर्राज्यीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने,संगठित अपराध, नक्सलवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, रेल सुरक्षा तथा साइबर अपराध के विरुद्ध संयुक्त एवं समन्वित कार्रवाई जारी रखने पर बनी सहमति