कृष्ण जन्मोत्सव: आयोजन समिति मिला मुख्यमंत्री से, किया आमंत्रित

3 को बाल गोपाल और 4 सितंबर को दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता

रांची। कृष्ण जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाया जायेगा। कृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर राजधानी में जगह जगह पर दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन होता है। मंदिरों को सजाया सांवरा जाता है। कृष्ण जन्मोत्सव के मंगल अवसर पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से नमुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने आगामी 3 सितम्बर 2026 को “बाल गोपाल” एवं 4 सितंबर 2026 को मोरहाबादी मैदान, राँची में आयोजित होने वाले “दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या एवं रासलीला” समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार के पावन अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाल गोपाल एवं दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रमों के भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है। मौके पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष विनोद गोप, संरक्षक डॉ. राजेश गुप्ता एवं डॉ. कुमार राजा, सचिव रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल किट्टू सिंह, महासचिव मनोज गुप्ता, संयुक्त सचिव नरेंद्र सिंह उपस्थित थे।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री