रांची। संयुक्त मत्स्य निदेशक (स्थापना एवं योजना) मत्स्य निदेशालय अमरेंद्र कुमार को निदेशक मत्स्य के पद पर प्रोन्नति दी प्रदान की गयी है। इस संबंध में झारखण्ड सरकार के कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग (पशुपालन प्रभाग) द्वारा अधिसूचना जारी कर दिया गया है। वहीं
उनकी प्रोन्नति पर मत्स्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। विभागीय पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव, कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में झारखण्ड में मत्स्य विकास की योजनाओं को और गति मिलेगी तथा मत्स्यपालकों के हित में संचालित कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को नई दिशा मिलेगी। बधाई देने वालों में प्रदीप कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, डा. अरूप चौधरी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, रामगढ़, जयंत रंजन, मुख्य अनुदेशक, मत्स्य किसान प्रशिक्षण केन्द्र, रौशन कुमार, प्रबंध निदेशक, झाकोफिश के साथ अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। संजय कुमार गुप्ता, संयुक्त मत्स्य निदेशक ने अमरेंद्र कुमार को बधाई देते हुए उनके सफल, गौरवपूर्ण एवं उपलब्धियों से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की।



