रांची। भारत -वेस्टइंडीज टी -20 मैच नौ अक्टूबर को रांची में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जायेगा। मैच के टिकटों के मूल्य जारी कर दिये गये हैं। लिस्ट जेएससीए की ओर से जारी की गयी है। जारी लिस्ट के अनुसार इस बार सबसे कम मूल्य का टिकट 1600 रूपये हिल एरिया का है। वहीं सबसे महंगा टिकट 18000 प्रेसिडेंट्स इनक्लोजर का है। बताया जा रहा है कि रांची में पिछले बार 30 नवंबर 2025 को हुए मैच की तुलना में इस बार टिकटों का मूल्य ज्यादा है। टिकटों की बिक्री कब से होगी इसकी जानकारी नहीं दी गयी है।



