मत्स्य रोग पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम , मछलियों का बीमारियों से बचाव जरूरी : अमरेन्द्र कुमार

मत्स्य पालकों के लिए मत्स्य रोग पर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

रांची । प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत संचालित राष्ट्रीय जलीय जीव रोग निगरानी कार्यक्रम के तहत धुर्वा स्थित मत्स्य कृषक प्रशिक्षण सह अनुसंधान केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक (मत्स्य) अमरेन्द्र कुमार ने किया। उन्होंने मत्स्य कृषकों को संबोधित करते हुए मछली पालन में होने वाली बीमारियों से बचाव, वैज्ञानिक प्रबंधन तथा
‘रिपोर्ट फिश डिजीज’ ऐप की उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में आईसीएआर-एनएफजीबी, लखनऊ से आए विशेषज्ञ डॉ.नीरज सूद, (प्रधान वैज्ञानिक) एवं डॉ.चंद्र भूषण कुमार, वरीय वैज्ञानिक ने मछलियों में होने वाले रोगों के रोकथाम एवं सैंपल कलेक्शन प्रक्रिया पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। इस अवसर पर अरूप कुमार चौधरी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, रामगढ़, प्रदीप कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी, रांची, गीतांजलि कुमारी, सहायक मत्स्य निदेशक, (अनुसंधान) एवं जयंत रंजन, मुख्य अनुदेशक, मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, धुर्वा रांची एवं विभिन्न जिलों से आए मत्स्य कृषक उपस्थित रहे।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 05 October 2026
मेष
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृषभ
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मिथुन
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कर्क
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
सिंह
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कन्या
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
तुला
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
वृश्चिक
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
धनु
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
कुंभ
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
मीन
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं