प्रधानमंत्री का जन्म दिन मनाया गया आशीर्वाद का दीया जलाकर, जगह जगह उत्सव का माहौल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को उत्सव के रूप में मनाया।
भाजपा कार्यालय सहित पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

रांची। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने दीया जलाकर प्रधानमंत्री के जन्म दिन को मंगलमय बनाया। इस मौके पर झारखंड़ भाजपा द्वारा पूरे प्रदेश में कई कार्यक्रम आयोजित किया । पूरे राज्य में नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को एक उत्सव के रूप में मनाया गया। झारखंड़ के लाखों घरों में आशीर्वाद का दीया प्रज्वलित हुआ और सबने नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना की। पूरे प्रदेश में मठ, मंदिर, घरों, कार्यालयों एवम प्रतिष्ठानों में भाजपा के कार्यकर्ता आम जनता के साथ मिलकर ‘आर्शीवाद का दीया’ जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना और आशीर्वाद देने का काम किया गया। आशीर्वाद के दीयों से पूरा झारखंड़ जगमगा उठा।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने अपने आवास के अलावा रांची पश्चिमी जिला अंतर्गत कुच्चू मंडल के दुर्गा मंदिर में, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने आवास के अलावा संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह के साथ रांची महानगर स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर तथा राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा सरला बिरला में आयोजित दीपोत्सव में शामिल हुए।

राज्य के प्रत्येक बूथ और गांवों-शहरों में लाभार्थियों व कार्यकर्ताओं द्वारा घरों के आंगन और सार्वजनिक स्थलों पर दीप जलाए गए। झारखंड़ के कई स्थानों में आशीर्वाद के हज़ारों दीपों का दीपोत्सव आयोजित किया गया। रांची महानगर स्थित अल्बर्ट एक्का चौक पर 21 हज़ार दीये जलाये गए। साथ ही पूरी के सैंड आर्ट के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकारों के द्वारा रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अपनी अद्भुत कला से बालू से प्रधानमंत्री की तस्वीर बना कर उन्हें आशीर्वाद दिया गया। यह तस्वीर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह के सौजन्य से बनाई गई।

रांची महानगर के अल्बर्ट एक्का चौक, जेल मोड़, रातू फ्लाई ओवरब्रिज, लाइट हाउस जगनाथपुर, रांची पश्चिमी जिला के कुजू स्थित दुर्गा मंदिर, कोडरमा के आर पी आई ग्लोबल स्कूल, धनबाद के राम मंदिर चिटाही धाम, दास बस्ती पांडर पाला, पलामू के कोयल नदी के तट पर, साहेबगंज के नमामि गंगे घाट, साहेबगंज के जयन्ती ग्राम दलित बस्ती में, देवघर स्थित एम्स परिसर में, चतरा के जतराही बाग दुर्गा मंदिर, रामगढ़ जिला के रजरप्पा स्थित शक्ति पीठ के प्रांगण आदि सहित पूरे राज्य में दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय को भी भव्य तरीके से सजाया गया।

झारखंड़ प्रदेश कार्यालय सहित पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्रदेश कार्यालय में ऑर्किड ब्लड सेंटर के माध्यम से आयोजित रक्तदान शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष भानुप्रताप शाही और महामंत्री अमर कुमार बाउरी सहित पार्टी के सैकड़ों युवा कार्यकर्ताओं ने 50 यूनिट रक्तदान किया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय तथा महिलौंग स्थित सरला बिरला यूनिवर्सिटी में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत रक्तदान शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री