दीदी नीलम आनंद जी का 74 वां जन्म दिवस: शिव शिष्य परिवार ने मनाया वृक्षारोपण पखवाड़ा

दीदी नीलम आनन्द जी का 74 वाँ जन्म दिवस बड़े धूम धाम से मनाया


शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन, शिव शिष्य परिवार व वैश्विक शिव शिष्य परिवार के संयुक्त तत्वावधान में दीदी नीलम आनन्द जी का 74 वाँ जन्म दिवस बड़े धूम धाम से मनाया गया। कार्यक्रम में पूरे भारत के विभिन्न राज्यों से आये हजारों शिव शिष्य एवं शिष्याओ ने भाग लिया। शिव शिष्यों द्वारा दीदी नीलम आनंद के जन्म दिवस को वृक्षारोपण पखवाड़ा के रूप में मनाया जाता रहा है।
शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन के मुख्य सलाहकार अर्चित आनन्द ने कहा कि वर्ष 2030 तक विश्व की जनसंख्या के 8.3 अरब से अधिक हो जाने का अनुमान है, जिसके कारण भोजन एवं ऊर्जा की मांग 50 प्रतिशत से अधिक तथा स्वच्छ जल की मांग 30 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी। भोजन, ऊर्जा एवं जल की इस बढ़ी हुई मांग के फलस्वरुप उत्पन्न संकट के दुष्परिणाम भी भयंकर हो सकते हैं। इस वर्ष गर्मी में सैकड़ों लोगों ने केवल लू लगने की वजह से अपनी जान गवाई है। हमें वृक्षों को लगाना चाहिए साथ ही उनको बचाना चाहिए।


वृक्षारोपण के कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देने के लिए लोगों को वृक्षों से होने वाले लाभ से अवगत कराकर पेड़ लगाने के लिए प्रेरित करना होगा। शिक्षा के पाठ्यक्रम में वृक्षारोपण को भी पर्याप्त स्थान देना होगा एवं पेड़ लगाने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना होगा। यदि हम चाहते हैं कि प्रदूषण कम हो एवं जल की प्रचुर मात्रा में उपलब्धता हो तो हमें पर्यावरण की सुरक्षा के साथ सामंजस्य रखते हुए संतुलित विकास की ओर अग्रसर होना होगा, इसके लिए हमें अनिवार्य रूप से वृक्षारोपण का सहारा लेना होगा। आज हम सबों को ‘एके जॉन्स’ की तरह वृक्षारोपण का संकल्प लेने की आवश्यकता है जो कहते थे “मैं एक पेड़ लगा रहा हूँ, जो मुझे अपनी गहरी जड़ों से सामर्थ्य एकत्र करने की शिक्षा देता है”।
अब तक हम सबने मिलकर लगभग एक करोड़ से अधिक वृक्ष पूरे भारत/विदेश में लगा चुके हैं तथा उसे संरक्षित करने का काम भी किया जा रहा है। हम शिव शिष्य निरंतर इस दिशा में हम काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष दीदी नीलम आनन्द जी के 74 वें जन्म दिवस के अवसर पर पुरे देश में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। प्राप्त सूचना के अनुसार शिव शिष्यों इस वर्ष लगभग 5 लाख पौधे लगाए गए हैं। इस मुद्दे पर शिव शिष्य हरीन्द्रानंद फाउंडेशन पिछले कई सालों से लगातार प्रयास कर रहा है,शिव शिष्य पर्यावरण सुरक्षा के प्रति संकल्पित हैं।श्री आनंद ने कहा की अब अब समय आ गया है कि “आओ चलें प्रकृति की ओर”।
इस अवसर पर बरखा आनंद, अभिनव, निहारिका,गौरी,रत्नम,हिना,गौतम,रणधीर,राजेश सहित अन्य लोग शामिल थे।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

अंतर्राज्यीय समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने,संगठित अपराध, नक्सलवाद, मादक पदार्थों की तस्करी, रेल सुरक्षा तथा साइबर अपराध के विरुद्ध संयुक्त एवं समन्वित कार्रवाई जारी रखने पर बनी सहमति