सेंट गैब्रियल एंड मोनिका स्कूल में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने सबका मन मोहा

सेंट गेब्रियल एंड मोनिका स्कूल एदलहातू मोराबादी में मनाई गई कृष्ण जन्मोत्सव


रांची। सेंट गेब्रियल एंड मोनिका स्कूल एदलहातू मोराबादी में गुरुवार को जन्माष्टमी का पावन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। कुछ देर के लिए विद्यालय परिसर गोकुलधाम जैसा बन गया था।
समारोह के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और संदेशों को जीवंत किया। राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों की मनमोहक जोड़ी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों के चेहरे पर उत्साह और खुशी देखते ही बन रही थी।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को जन्माष्टमी के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के साथ-साथ प्रेम, करुणा, सत्य, सदाचार और अच्छे संस्कारों के महत्व से भी अवगत कराया गया।


इसके बाद विद्यालय में पूर्व शिक्षक दिवस सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में मनमोहक नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने शिक्षकों को भी भाव-विभोर कर दिया और वे बच्चों के साथ खुशी से झूम उठे।


इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुषमा केरकेट्टा, उप प्राचार्य साइमन सारकी, कार्यकारी प्राचार्या डेजी मुस्कान केरकेट्टा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री