तमिलनाडु गैस रिसाव हादसा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सभी 42 प्रवासी श्रमिक झारखंड के लिए रवाना

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल और दिशा निर्देश पर श्रम विभाग एवं राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने तमिलनाडु गैस रिसाव हादसा में प्रभावित झारखंड के सभी 42 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित कर ली है।

सभी श्रमिक ट्रेन से झारखंड के लिए सकुशल रवाना हो चुके हैं। मालूम हो कि तमिलनाडु के तिरुवनलूर जिले में स्थित सेंट पीटर्स एंड पॉली सीफूड एक्सपोर्ट्स फैसिलिटी में 21 जून 2026 को अमोनिया गैस रिसाव की दुखद घटना हुई थी ।

इस औद्योगिक दुर्घटना का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कड़े निर्देश जारी किए थे । मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करते हुए नियंत्रण कक्ष ने स्थानीय प्रशासन , रेलवे बोर्ड और अस्पताल के प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर रेस्क्यू और राहत चलाया । इसके साथ ही सभी श्रमिक अल्पुंजा – धनबाद एक्सप्रेस के आरक्षित कोच में चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से मंगलवार को झारखंड के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। श्रमिकों के खाने पीने सहित सुरक्षा के लिए झारखंड सरकार ने व्यापक प्रबंध किए हैं।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें