रांची। अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित अशोकनगर में 9 जुलाई 2026 को हुए हाई प्रोफाइल चोरी की घटना का खुलास रांची पुलिस ने कर दिया है। बिल्डर अखिलेश पांडे और निश्चित केसरी के घर में चोरी के प्रयास किया गया था । इसका रांची पुलिस ने खुलासा कर दिया है । रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने गुरुवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वारदात को कुख्यात अंतरराज्यीय चोर इरफान उर्फ उजाले उर्फ बाबा उर्फ आर्यन , अफरोज उर्फ समीर उर्फ समीम और नवीन शर्मा ने मिलकर अंजाम दिया था। हालांकि तीनों पुलिस की गिरफ्त से अभी बाहर है । और पुलिस उनके गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापामारी कर रही है ।
इधर पुलिस ने इरफान और अफरोज के घर से उनकी पत्नियों के द्वारा चोरी के कुछ गहने और नगद रुपए बरामद किए हैं । साथ ही दोनों की पत्नी गुलशन परवीन और शकील उर्फ लाडली को गिरफ्तार कर लिया है ।
इरफान पर 80 से अधिक मामले है दर्ज
पुलिस ने अनुसंधान के क्रम में पाया कि मोहम्मद इरफान के द्वारा कानपुर ,आगरा ,दिल्ली ,गाजियाबाद ,गोवा ,बैंगलोर ,सूरत, हैदराबाद, छत्तीसगढ़ ,पुणे ,केरल ,सीतामढ़ी और जालंधर में चोरी की घटना को अंजाम पूर्व में भी दे चुका है। इस पर लगभग 80 कांड अलग-अलग राज्यों में दर्ज है ।
बरामद सामान
वहीं पुलिस ने 1736 200 रुपए ,एक सोने का मंगलसूत्र ,एक डायमंड तीन सोने की अंगूठी और एक ब्लू रंग का घटना में प्रयुक्त यूपी नंबर 78 इ एम 0101 की जगुआर गाड़ी बरामद की है । मामले के खुलासे के लिए एसएसपी राकेश रंजन ने हटिया डीएसपी अशोक कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था।






