दुर्गा पूजा 2026: रमेश सिंह बने चन्द्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष

पूजा पंडाल द्वारकाधीश मंदिर का होगा प्रारूप, विशेष तरह का होगा लाईटिंग की व्यवस्था

रांची । राजधानी रांची में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी शुरू हो गई है। थीम आधारित पूजा पंडाल बनाये जा रहे हैं। वहीं राजधानी के ह्रदयस्थली अल्बर्ट एक्का चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति इस बार द्वारकाधीश मंदिर का प्रारूप बना रहा है। पंडाल निर्माण की तैयारी और पूजा सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर समिति की बैठक सर्जना चौक स्थित राम मंदिर पूजा प्रांगण में संपन्न हुई । बैठक में मुख्य रूप से चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति विगत वर्ष की कमेटी को भंग करते हुए वर्तमान वर्ष 2026 के नई कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक में संस्थापक सदस्यों एवं वर्तमान सदस्यों की मौजूदगी में एक बार फिर से प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी रमेश सिंह को अध्यक्ष पद में मनोनीत किया गया। वहीं संस्थापक सदस्य रामानंद ठाकुर को महासचिव पद के लिए चुना गया साथ ही मुख्य संरक्षक, संरक्षक, कार्यकारी अध्यक्ष,वरीय उपाध्यक्ष, कार्यकारी सचिव, संयुक्त सचिव,कोषाध्यक्ष,सह कोषाध्यक्ष, पूजा प्रभारी पंडाल प्रभारी मीडिया प्रभारी कार्यकारिणी सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्य कानूनी सलाहकार लकी कूपन प्रभारी एड,स्टॉल प्रभारी, सांस्कृतिक प्रोग्राम संयोजक की भी घोषणा की गई चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति 20 26 के कमेटी की घोषणा के उपरांत चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के फिर से बने अध्यक्ष रमेश सिंह का स्वागत उपस्थित सभी पदाधिकारी और सदस्यों के द्वारा माला पहनकर और माता की चुनरी ओडा कर सहर्ष किया गया ।

साथ ही सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों का भी स्वागत किया गया बैठक के उपरांत पूजा पंडाल प्रांगण में संवाददाता सम्मेलन भी आयोजित की गई इस संवाददाता सम्मेलन में चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी लॉन्चिंग समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह एवं उपस्थित पदाधिकारी के द्वारा किया गया. मालूम हो की चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से लगातार कई वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है। सरहुल और रामनवमी के अवसर पर सेवा शिविर एवं समय-समय पर अन्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समिति की तरफ से किया जाता है। वहीं सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति के स्थापना वर्ष से लेकर वर्तमान दुर्गा पूजा के हर संभव डिटेल इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में अपडेट होगी. इस बार पूजा पंडाल में लाइटिंग का खासियत 3D एनीमेशन होगा जो दर्शनार्थियों को अपनी और आकर्षित करेगा।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री