यूपी में 30 लाख का इनामी नक्सली ढेर

Oplus_16908288

प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी के सुप्रीमो बृजेश गंझू उर्फ़ गोपाल सिंह भोक्ता को यूपी एटीएस ने मार गिराया है। रविवार को सुबह यूपी के वाराणसी जिले के रामनगर स्थित लंका मैदान के पास मुठभेड़ के दौरान 30 लाख रुपए के इनामी नक्सली बृजेश गंझू को मार गिराया। मिली जानकारी के अनुसार एटीएस को गुप्त सूचना मिली थी कि 30 लाख का इनामी बृजेश गंझू वाराणसी में प्रवेश कर लंका मैदान की ओर जाने वाला है इसके बाद एटीएस की टीम संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी । इसी दौरान लंका मैदान के पास मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते दिखाई पड़े टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों ने गोलीबारी शुरू कर दी इस पर एटीएस की टीम ने बचाव में जवाबी कार्रवाई की जिसमें बृजेश गंझू को गोली लगी । जबकि उसका साथ थी मौके से फरार हो गया । घायल बृजेश को इलाज के लिए एटीएस की टीम अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । बृजेश पर कर झारखंड सरकार ने 25 लाख और एनआईए ने 5 लाख का इनाम रखा था। वह झारखंड के चतरा जिला का रहने वाला था उसके खिलाफ उग्रवादी घटना हत्या का प्रयास ,अपरहण ,रंगदारी सहित 40 से अधिक मामले दर्ज है।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री