यूपी बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के पूर्व नई टीम का ऐलान कर दिया है। यूपी विधानसभा का चुनाव 2027 में होना है ।टीम में 19 उपाध्यक्ष 8 महामंत्री और 19 संगठन मंत्री बनाए गए हैं । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया है । वहीं पूजा पाल को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है टीम में गोरखपुर ,काशी , ब्रज कानपुर, अवध और पश्चिमी यूपी के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किए गए हैं । सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है दिनेश प्रताप सिंह मुख्य प्रवक्ता बनाए गए हैं । वहीं रोहित मिश्रा को भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है । पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल को बनाया गया है । किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत को बनाया गया है । अनुसूचित जनजाति के विद्या भूषण गोंड को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है । गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय को बनाया गया है ।






