मोहर्रम का मुख्य जुलूस 27 जून को निकलेगा वहीं मातमी जुलूस भी निकलेगा भीड़ को देखते हुए शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। जुलूस विभिन्न मार्गो से होकर गुजरता है। इसके लिए निर्धारित रूट तय किए जाते हैं। इस कारण रांची शहर के ट्रैफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है ।
27 जून को निजी एवं यात्री वाहनों का परिचालन विभिन्न मार्गो में पूर्वाह्न 11:00 से जुलूस समाप्ति तक प्रभावी रहेगी । पुलिस अधीक्षक यातायात कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रातू रोड किशोरी किशोरी यादव चौक से अप्पर बाजार महावीर चौक होकर शहीद चौक के तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा साथ ही शहीद चौक से अप्पर बाजार महावीर चौक की तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा
सुभाष चौक से अपर बाजार महावीर चौक की तरफ सामान्य वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा इधर कचहरी चौक से शहीद चौक अल्बर्ट एक्का चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा चडरी चौक, प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक वाहनों का परिचालन बंद रहेगा । पुरलिया रोड से सर्जना चौक आने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों का परिचालन रहेगा । विष्णु गली बुढ़िया गली राधेश्याम गली से मेन रोड आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन बंद रहेगा
सुजाता चौक से मेन रोड की तरफ वाहनों का परिचालन बंद रहेगा वहीं ऊल हाउस के पास से मेन रोड करबला चौक से रतन पी चौक की तरफ वाहनों का परिचालन वर्जित रहेगा। कडरू से रेडिएशन ब्लू होटल होकर मेन रोड आने मेकॉन चौक से राजेंद्र चौक आने वाले सामान्य वाहनों का परिचालन भी बंद रहेगा।






