झारखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, सौदान सिंह बने संगठन प्रभारी और पवन कुमार साय को मिली संगठन महामंत्री की जिम्मेवारी

सौदान सिंह बने झारखंड ,बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के क्षेत्रीय संगठन प्रभारी

पवन कुमार साय बनाए गए झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री, कर्मवीर सिंह को मिली छत्तीसगढ़ की जिम्मेवारी

रांची। भाजपा ने संगठन को और मजबूत बनाने के साथ साथ आने वाले दिनों में कुछ राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय नेतृत्व ने कई राज्यों में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। कुछ राज्यों में बड़े स्तर पर नेताओं के जिम्मेदारी में फेरबदल किया गया है। झारखंड प्रदेश में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह को झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल का क्षेत्रीय संगठन प्रभारी बनाया गया है। इन राज्यों में इन्हें संगठन की अहम जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन महामंत्री रहे पवन कुमार साय को झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि झारखंड के प्रदेश संगठन महामंत्री रहे कर्मवीर सिंह को पवन कुमार साय की जगह छत्तीसगढ़ प्रदेश की जिम्मेवारी सौंपी गई है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ का प्रदेश संगठन महामंत्री बनाया गया है।

झारखंड भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित भाजपा की पूरी टीम ने इन नियुक्तियों का स्वागत करते हुए सभी को बधाई एवं शुभकामना दी है। मालूम हो कि

सौदान सिंह की पहचान भाजपा के संगठनात्मक कामकाज और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूती प्रदान करने वाले नेताओं में रही है। झारखंड प्रदेश की राजनीति और भाजपा संगठन से उनका पुराना जुड़ाव रहा है। राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री के नाते इन्होंने झारखंड के संगठन को पहले भी धार दिया है।

पवन कुमार साय को भाजपा के अनुभवी संगठनकर्ताओं में एक माना जाता है। इससे पहले वे 2016 से छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। वे लंबे समय से भाजपा के संगठनात्मक कामकाज से जुड़े रहे हैं। पवन कुमार साय का जोर कार्यकर्ता संपर्क, संगठन विस्तार, बूथ सशक्तीकरण और अनुशासित संगठन संचालन पर अधिक होता है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि इनके समृद्ध संगठनात्मक अनुभव, कुशल मार्गदर्शन एवं सुदृढ़ नेतृत्व से इन राज्यों में संगठन को नई ऊर्जा, गति और मजबूती मिलेगी।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री