टीएसपीसी सुप्रीमो बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ सरदार जी की वाराणसी में पुलिस मुठभेड़ में हुई मौत के बाद संगठन ने विरोध का ऐलान किया है। टीएसपीसी की लोहरदगा, लातेहार, महुआडांड़, गारूसीमा, गुमला और पलामू सीमांत जोनल कमिटी की ओर से जारी कथित बयान में बृजेश की मौत को पुलिस की ओर से की गई फर्जी मुठभेड़ करार दिया गया है। संगठन ने इसके विरोध में 24 से 26 सितंबर तक चतरा समेत सात जिलों में तीन दिवसीय बंद का आह्वान किया है।
संगठन की प्रेस विज्ञप्ति में 24 से 26 सितंबर तक चतरा, हजारीबाग, पलामू, लातेहार, गढ़वा, लोहरदगा और गुमला जिलों में बंद बुलाने की बातें कही गयी है। संगठन के जोनल कमांडर नथुनी जी के नाम से जारी पत्र में आरोप लगाया गया है कि 20 सितंबर को सुबह वाराणसी में गोली मारकर ब्रजेश गंझू की हत्या कर दी गयी।








