यूपी बीजेपी ने विधानसभा चुनाव पूर्व नई टीम का ऐलान, 19 उपाध्यक्ष 8 महामंत्री और 19 संगठन मंत्री होगे। रोहित मिश्रा होगे युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष

यूपी बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के पूर्व नई टीम का ऐलान कर दिया है। यूपी विधानसभा का चुनाव 2027 में होना है ।टीम में 19 उपाध्यक्ष 8 महामंत्री और 19 संगठन मंत्री बनाए गए हैं । रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज सिंह को भाजपा उपाध्यक्ष बनाया गया है । वहीं पूजा पाल को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है टीम में गोरखपुर ,काशी , ब्रज कानपुर, अवध और पश्चिमी यूपी के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष घोषित किए गए हैं । सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है दिनेश प्रताप सिंह मुख्य प्रवक्ता बनाए गए हैं । वहीं रोहित मिश्रा को भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है । पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल को बनाया गया है । किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र सिंह अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत को बनाया गया है । अनुसूचित जनजाति के विद्या भूषण गोंड को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है । गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय को बनाया गया है ।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें