Ranchi पुलिस का फ्लैग मार्च

रांची । मुहर्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया है। मुहर्रम का मुख्य जुलूस 27 जून को निकलेगा। वहीं शिया बिरादरी 26 को मातमी जुलूस निकालेगा। इसको देखते हुए सीनियर एसपी के दिशा निर्देशों पर विधि व्यवस्था को सुदृढ़ और लोगों में विश्वास जताने के लिए रांची पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च अल्बर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक -एकरा मस्जिद-कर्बला चौक-पथलकुदवा-चर्च रोड-थड़पखना मस्जिद-लालपुर-हिंदपीढ़ी-डेली मार्केट-कोतवाली , कर्बला चौक नाला रोड ,लाह फैक्ट्री आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया l सिटी एसपी, रूरल एसपी, पुलिस अधीक्षक यातायात, अनुमंडल पदाधिकारी,अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली एवं वरीय पुलिस उपाधीक्षक नगर के द्वारा बाइक दस्ता के साथ फ्लैग मार्च किया गया । फ्लैग मार्च बरियातू, कांके सहित आस पास के क्षेत्रों में भी निकाले गए।
फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना,आमजन में विश्वास को बनाये रखना और आकस्मिकता की स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारी करना है। इस दौरान संवेदनशील क्षेत्रों, जुलूस के रूट में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति और सुरक्षा की स्थिति की सूक्ष्मतापूर्वक समीक्षा की गई । और प्रतिनियुक्त बलों को ब्रीफ किया गया l फ्लैग मार्च में अन्य स्थानीय पुलिस उपाधीक्षक,स्थानीय थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे l RAF के भी इस फ्लैग मार्च में शामिल थी | इस तरह का फ्लैग मार्च रांची के विभिन्न थाना क्षेत्रो में भी निकाला गया है l वहीं प्रशासन ने आमजन से अपील किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि एवं असामाजिक तत्वों पर नजर पड़े तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचायें l

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें