रांची जिले के स्कूल 27 जून को बंद रहेगा, ट्रैफिक रूट में रहेगा बदलाव

रांची जिले के सभी स्कूल 27 जून को बंद रहेगा। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है। चुकी 27 जून को मुहर्रम का मुख्य जुलूस शहर के विभिन्न मार्गो से होकर गुजरता है। इस दौरान ताजिया और विभिन्न अखाड़े अपने करतब दिखाते चलते हैं। इस कारण आवागमन में संभावित असुविधा को देखते हुए जिला प्रशासन ने अवकाश रखने का निर्णय लिया है। सरकारी गैर सहायत प्राप्त स्कूल और निजी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

वहीं मुहर्रम के कारण शहर के अधिकांश सड़कों पर टैफिक रूट में बदलाव किया गया है। कुछ रूटों पर वाहनों के आवाजाही पर रोक लगी है। वहीं कुछ मार्गो पर ट्रैफिक डायवर्ट भी जरूत अनुसार किया जा सकता है। इससे स्कूल बस वैन सहित बच्चों को स्कूल आने जाने में संभावित कठिनाई उत्पन्न हो सकती है

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें