रांची : झारखंड सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने हज-2027 के लिए इच्छुक हाजी यात्रियों के ऑनलाइन हज आवेदन भरने की प्रक्रिया का औपचारिक शुभारंभ किया । इसके उपरांत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभी मुस्लिम भाई एवं बहनों से अपील की की जो भी इच्छुक व्यक्ति हज 2017 ( 1448 हिजरी) की पवित्र यात्रा पर जाना चाहते हैं वह 20 जुलाई 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य कर दें .उन्होंने राज्य के सभी इमाम खातीबो, उलेमा एवं सामाजिक संगठनों से अनुरोध किया कि वह जुम्मे के खुतबे, धार्मिक सभाओं एवं जनसंपर्क के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को हज आवेदन की जानकारी दें,ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति आवेदन करने से वंचित न रहे . हज़ आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. आवेदन हज कमिटी आफ इंडिया की वेबसाइट अथवा हज़ सुविधा एप के माध्यम से भी भरा जा सकता है. मंत्री ने कहा कि हज़ इस्लाम का एक खास फर्ज है जो लोग आर्थिक एवं शारीरिक रूप से सक्षम है वह समय पर आवेदन करें तथा समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाने में सहयोग दें. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी केंद्रीय मंत्री से रांची से ही हज की फ्लाइट की सुविधा की मांग की थी इस बार भी लगातार केंद्रीय केंद्र सरकार से रांची से ही हज की फ्लाइट हो ऐसी सुविधा देने की मांग करूंगा.






