हूल दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीर शहीद सिदो कान्हू को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हूल दिवस पर कहा कि झारखंड वीरों की धरती है। वीरों की इस पावन भूमि का इतिहास स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि हूल क्रांति के अमर शहीद सिद्धू कान्हू , चाँद भैरव ,वीरांगना फूलों झानू ने देश के लोगों पर हो रहे शोषण के खिलाफ बिगूल फूंका।

यह बातें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हूल दिवस पर सिदो कान्हू उद्यान स्थित हूल विद्रोह के महान नायक अमर वीर शहीद सिदो कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के बाद कहीं। मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी और विधायक कल्पना सोरेन भी उपस्थित थी।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है आज के ही दिन शोषण के खिलाफ आवाज उठाई गई थी। देश में जब शोषण से निकलने का रास्ता किसी के पास नहीं दिख रहा था, उस समय आदिवासी समाज के वीरों ने शोषण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। बगैर परिणाम की चिंता किए हुए ही हूल क्रांति के अमर शहीद सिदो कान्हू, चाँद भैरव, वीरांगना फूलों झानू ने शोषण के खिलाफ बिगुल फूंका ।

आज इन वीर सपूतों पर हम सभी को गर्व है। हमारे वीर सपूत देश और समाज के लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे ।मुख्यमंत्री ने कहा की क्रांति की आग बुझती नहीं है बुझाई भी नहीं जा सकती है क्रांति की चिंगारी सदैव जलता है

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें