हूल दिवस पर केंद्रीय सरना समिति ने अमर शहीद सिदो कान्हू को नमन किया

रांची। हूल दिवस के अवसर पर केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा की अगुवाई में कांके रोड स्थित शहीद सिदो -कान्हू पार्क में अमर शहीद सिदो- कान्हू के 171वा हूल दिवस के अवसर पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया

इस मौके पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा ने कहा कि झारखंड की धरती सिदो कान्हू चांद भैरव व फूलों- झानो जैसे वीर सपूतों की जन्म भूमि है। संताल आदिवासी समुदाय से आने वाले इन भाई बहनों ने सामाजिक परंपराओं से एकजुटता की ताकत को पहचान और संघर्ष किया है । उनका संघर्ष आज भी नयी पीढ़ी को परिवर्तन के लिए पहल करने की जरूरत है

कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, केन्द्रीय सरना समिति के संरक्षक नकुल तिर्की,महासचिव महादेव टोप्पो, सुरेंद्र लिंडा, आशीष मुंडा, शंभू टोप्पो, मुन्ना हेंमरोम, संजय, झारखंड आंदोलनकारी कुमोद कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें