रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 25 अगस्त को होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को चर्चा के बाद मंजूरी प्रदान की जायेगी। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) द्वारा सूचित किया गया है कि कैबिनेट की बैठक मंगलवार 25 अगस्त की अपराह्न 3 बजे से प्रोजेक्ट भवन स्थित कैबिनेट कक्ष में होगी।








