रांची । मसाज के नाम पर व्यक्ति को घर बुलाकर उसके साथ मारपीट लूटपाट और अश्लील वीडियो बनाकर एक निश्चित रकम के रूप में रंगदारी मांगने का आरोप पुरानी रांची निवासी मो नसीम ने लगाया है। इस संबंध में उन्होंने 25 सितंबर को नामकुम थाना में एक लिखित आवेदन दिया था। वहीं पुलिस ने गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है इनमें सानिया प्रवीण उर्फ बेबी , मोहम्मद हैदर और मोहम्मद वसीम उर्फ छोटू शामिल है । तीनों मौलाना आजाद कॉलोनी नामकुम के रहने वाले हैं । पुलिस ने आरोपियों के पास से दो मोबाइल जप्त किया है। लिखित आवेदन में मसाज के नाम पर घर बुलाकर उसके साथ मारपीट करने और रंगदारी मांगे जाने के संबंध में उल्लेख किया है । इस संबंध में रांची एसएसपी के दिशा निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधिक्षक अमर कुमार पांडे की नेतृत्व में टीम का गठन किया । टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड में शामिल सानिया परवीन ,मोहम्मद हैदर और मोहम्मद वसीम अप छोटू को मौलाना आजाद कॉलोनी से गिरफ्तार किया । मो नसीम ने आरोप लगाया है उसके पास से 46हजार रुपये एवं गले में पहने सोने का चैन मारपीट कर लूट लिया और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए 5 लाख रुपए रंगदारी के तौर पर मांगी।



