भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच द्वितीय टी-20 मैच :विधि-व्यवस्था, सुरक्षा , यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के प्रभावी समन्वय पर बनी रणनीति

9 अक्टूबर को रांची में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच द्वितीय टी-20 मैच

रांची । भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी 20 मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेला जायेगा। दर्शक अपने चहेते खिलाड़ियों को खेलते हुए देखने के लिए आतुर हैं। इंतजार में है कि कब से इंट्री टिकट मिलना शुरू होगा। वहीं मैच के सफल आयोजन को लेकर
तैयारी शुरू हो गयी हैं। दर्शकों में मैच को लेकर काफी उत्साह है। वहीं उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई। अंतरराष्ट्रीय जेएससीए स्टेडियम एचईसी परिसर धुर्वा, राँची में 9 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले भारत बनाम वेस्टइंडीज के द्वितीय टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया।
मैच के सफल आयोजन हेतु विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं भीड़ नियंत्रण के प्रभावी समन्वय पर रणनीति बनी।

बैठक में क्रिकेट मैच के दौरान संभावित भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े कई प्रमुख बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मैच के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन की व्यापक एवं पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पूरे स्टेडियम परिसर एवं उसके आस-पास की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से यह निर्देश दिया गया कि दोपहर 3 बजे इंट्री शुरू होने से पूर्व बिना टिकट वाले दर्शकों को स्टेडियम के आस-पास इकट्ठा नहीं होने दिया जाए, ताकि मैच के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

दर्शकों को निर्धारित गेटों से कतारबद्ध तरीके से प्रवेश दिया जाएगा। दर्शकों से अनुरोध किया गया है कि वे इंट्री गेट खुलने से पूर्व ही पहुंचकर निर्धारित स्थान पर कतार में लग जाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे आनंदपूर्वक मैच का लुत्फ उठा सकें। साथ ही, दर्शकों से अनुरोध है की वे कोई भी प्रतिबंधित वस्तु लेकर स्टेडियम परिसर में प्रवेश न करें।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं जेएससीए पदाधिकारियों को संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन राँची की छवि को और मजबूत करने वाला साबित हो।

जिला प्रशासन ने शहरवासियों एवं क्रिकेट प्रेमियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दें, ताकि यह अंतरराष्ट्रीय मैच पूरी शांति, सुरक्षा एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 05 October 2026
मेष
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
वृषभ
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मिथुन
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
कर्क
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
सिंह
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
कन्या
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
तुला
यात्रा के योग बन रहे हैं, सफर शुभ रहेगा।
वृश्चिक
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
धनु
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर
मानसिक शांति के लिए ध्यान या योग करें।
कुंभ
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
मीन
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं