जमील अख्तर बने डोरंडा कॉलेज एनएसयूआई के अध्यक्ष

जमील अख्तर बने डोरंडा कॉलेज एनएसयूआई के अध्यक्ष

रांची: डोरंडा कॉलेज एनएसयूआई की नयी समिति का गठन किया गया है। जारी अधिसूचना के अनुसार, रांची विश्वविद्यालय एनएसयूआई के अध्यक्ष अधिवक्ता कैफ अली ने एनएसयूआई झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव की स्वीकृति तथा विश्वविद्यालय प्रभारी गोपाल कृष्ण चौधरी के मार्गदर्शन में नई समिति की घोषणा की है।
नई समिति में जमील अख्तर को डोरंडा कॉलेज एनएसयूआई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके साथ रश्मि रानी, किरण कच्छप और ऋषिकेश चटर्जी को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं राशिदुल इस्लाम, विकास मिश्रा, मोहम्मद अशफाक, प्रशांत कुमार दास और तनज़ील अर्श को महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहम्मद आशिक, रॉबिन कुमार, रहनुमा परवीन, नंदन मिश्रा, सज्जाद अंसारी, प्रिया कुमारी और कैफ अंसारी को सचिव बनाया गया है।
इसके अलावा दरख्शां नाहिद, शिवम साहू, निशा शाहीन, विनय और मोहम्मद आमिर को संयुक्त सचिव तथा योगानंद सिंह और विधि उरांव को प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।
संगठनात्मक अधिसूचना में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से एनएसयूआई के अनुशासन, सिद्धांतों और संगठनात्मक मूल्यों को बनाए रखते हुए छात्रों की जायज समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की गई है।
इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय एनएसयूआई अध्यक्ष अधिवक्ता कैफ अली ने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्रों के शैक्षणिक अधिकारों, मूलभूत सुविधाओं और जायज मांगों को लेकर आवाज उठाती रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई टीम छात्रों के बीच संपर्क को और मजबूत करेगी तथा कॉलेज से जुड़ी समस्याओं को जिम्मेदारी के साथ संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखेगी।
कैफ अली ने नवनियुक्त अध्यक्ष जमील अख्तर सहित सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पद केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि छात्रों के विश्वास की अमानत है। इसलिए सभी पदाधिकारी संगठन के अनुशासन का पालन करते हुए छात्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
नई समिति के गठन पर डोरंडा कॉलेज के प्रभारी शादमान खान और डोरंडा कॉलेज के पूर्व अध्यक्ष इलियास अंसारी ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 28 September 2026
मेष
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
वृषभ
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
मिथुन
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
कर्क
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
सिंह
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कन्या
रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है।
तुला
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
वृश्चिक
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
धनु
नए संबंध या साझेदारी के लिए अच्छा समय है।
मकर
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
कुंभ
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा, एकाग्रता बढ़ेगी।
मीन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं