युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा 2029 हमारा

झारखंड भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने संभाला पदभार

रांची। झारखंड भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने शुक्रवार को विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया । प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित समारोह में इसके लिए उन्होंने केंद्रीय और राज्य नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
शशांक राज ने कहा कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन तमाम कार्यकर्ताओं की है, जिन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर परिश्रम किया है।

उन्होंने कहा कि युवा शक्ति को संगठन से जोड़ना, युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाना और पार्टी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। झारखंड के युवाओं के मुद्दों को लेकर संगठन मजबूती से आवाज उठाएगा।

श्री राज ने कहा कि आने वाले समय में झारखंड के 30 हजार बूथों तक युवा मोर्चा को मजबूत करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा। गांव-गांव और बूथ स्तर तक संवाद स्थापित कर युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। 2029 हमारा लक्ष्य है।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 27 September 2026
मेष
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृषभ
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
सिंह
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
कन्या
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
तुला
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
धनु
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
कुंभ
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
मीन
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं