सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई शुरू

रांची। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में रिंग रोड और नेशनल हाईवे के किनारे खड़े भारी वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया । मालूम हो कि सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों से आये दिन सड़क दुर्घटना हो रही है। इससे जानमाल की हानि भी हो रही है। सड़क पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और दुर्घटना की आशंका को कम करने के लिए रांची पुलिस विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान शहर के बाहरी इलाको में सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े बड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत रिंग रोड के के तिलता चौक नेवरी सहित कई मार्गों में खड़े वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान सड़क किनारे कई खड़े बड़े वाहन देखे गया। इन वाहनों के कारण सड़क पर आवागमन बाधित होने के साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके पर मौजूद वाहन चालकों और मालिकों को काफी कड़ी हिदायत दी ,उन्हें सड़क किनारे अवैध रूप से वहां खड़ा नहीं करने का निर्देश दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि दोबारा इस तरह की गलती करने पर संबंधित वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ताजा खबरें
एक्सक्लूसिव
🔮 आज का राशिफल — 27 September 2026
मेष
किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
वृषभ
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
मिथुन
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
कर्क
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।
सिंह
धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतें, बड़ा निर्णय टालना बेहतर रहेगा।
कन्या
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
तुला
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं, धैर्य रखें।
धनु
कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा, वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
कुंभ
स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, हल्का व्यायाम लाभकारी रहेगा।
मीन
पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, प्रियजनों के साथ समय बिताएं।

📩 रोज़ की खबरें सीधे अपने इनबॉक्स में पाएं