महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाये : दीपिका पांडेय

रांची: झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायतीराज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) एवं ‘पलाश’ के कार्यों की समीक्षा की।

मंत्री ने ‘पलाश’ को एक सशक्त एवं विश्वसनीय ब्रांड के रूप में स्थापित करने, महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के संबंध में अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, मार्केटिंग एवं बाजार तक पहुंच को और मजबूत करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया गया। झारखंड की महिलाओं के हुनर और मेहनत को बाजार से जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाया जाए। उन्होंने कहा महिला स्वयं सहायता समूहों को केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि स्थायी उद्यम और आर्थिक सशक्तिकरण की मजबूत इकाई के रूप में विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के सचिव मनोज कुमार, JSLPS के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनन्य मित्तल सहित JSLPS के वरीय अधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री