सुखराम नायक के सेवानिवृत्ति पर हुआ विदाई समारोह का आयोजन , मनीषा तिर्की ने दी शुभकामनाएं

सुखराम नायक के सेवानिवृत्ति पर हुआ विदाई समारोह का आयोजन , मनीषा तिर्की ने दी शुभकामनाएं


राँची। जिला कल्याण कार्यालय, राँची में सोमवार को प्रधान सहायक सुखराम नायक के 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर सरकारी सेवा से सेवानिवृत्ति के अवसर पर गरिमापूर्ण एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता परियोजना निदेशक, ITDA राँची, मनीषा तिर्की ने की। श्रीमती तिर्की ने सुखराम नायक के लंबे सेवाकाल, कार्यकुशलता, अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा एवं सरल व्यवहार की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री नायक ने अपने सेवाकाल में जिस ईमानदारी, जिम्मेदारी और लगन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, वह कार्यालय के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। उनकी कार्यशैली और वर्षों का अनुभव कार्यालय परिवार को लंबे समय तक याद रहेगा।
श्रीमती तिर्की ने कहा कि सेवानिवृत्ति सरकारी सेवा का अंत नहीं, बल्कि जीवन के एक नए और सुखद अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने सुखराम नायक एवं उनके परिवार के स्वस्थ, सुखमय एवं समृद्ध भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सुखराम नायक के साथ अपने अनुभव साझा किए। मौके पर सैला तग़्मा सुरीन, एनुअल हक, जेम्स बाल मुचू, मिथिलेश, सीमा, बिनीता, सुनील कुमार मुंडा, दिलीप कुमार एवं मुखिया कजरू राम सहित अन्य लोगों ने अपने विचार रखते हुए श्री नायक के कार्यकाल और उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा की।
वक्ताओं ने कहा कि सुखराम नायक ने क अपने सहकर्मियों के साथ हमेशा सहयोगात्मक और आत्मीय व्यवहार रखा। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से कार्यालय के कई कर्मचारियों को सीखने का अवसर मिला। यही कारण रहा कि उनकी विदाई के अवसर पर कार्यालय का माहौल भावुक हो गया।
कन्हैया जी, सरस्वती एवं अन्य कर्मचारियों ने भावुक अंदाज में अपने विचार रखते हुए कहा कि सुखराम नायक की कमी कार्यालय में हमेशा महसूस होगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक साथ काम करने के कारण श्री नायक के साथ केवल कार्यालय का रिश्ता नहीं रहा, बल्कि वे कार्यालय परिवार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए थे।
कार्यक्रम में सुखराम नायक एवं भावी प्रधान सहायक जेम्स बाल मुचू सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री नायक को सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखद भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर मुरारी गुप्ता, जॉन बॉस्को कुजूर, विकास जायसवाल, विकास कुमार जायसवाल, बिकेश पासवान, अनिल कुमार, इरशाद आलम सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
समारोह का सबसे भावुक क्षण जब सहकर्मियों ने सुखराम नायक के साथ बिताए वर्षों की यादें साझा कीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि सरकारी सेवा से सुखराम नायक जरूर सेवानिवृत्त हुए हैं, लेकिन उनका अनुभव, उनकी कार्यकुशलता, उनकी सरलता और सहकर्मियों के प्रति उनका अपनापन हमेशा कार्यालय परिवार की स्मृतियों में जीवित रहेगा।
अंत में मनीषा तिर्की एवं कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने सुखराम नायक को सेवानिवृत्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण जीवन की कामना की।

Facebook
X
WhatsApp
Threads
Telegram
Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आज की बड़ी खबरें

विश्व आदिवासी महोत्सव केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव नहीं , बल्कि यह आदिवासी समुदाय की परंपराओं, कला, संगीत, नृत्य एवं जीवन शैली को व्यापक मंच प्रदान करने का महत्वपूर्ण अवसर: मंजूनाथ भजन्त्री