सभी वार्डो में स्थित अखरा की साफ सफाई और लाईट की व्यवस्था करने की मांग
रांची । प्रकृति परब करम पूजा मनाने को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। केंद्रीय सरना संघर्ष समिति के तत्वावधान में करम पूजा तैयारी को लेकर पिस्का मोड़ रांची में बैठक हुई। अध्यक्ष्ता केंद्रीय सरना संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवा कच्छप ने करते हुए कहा कि करम पूजा आदिवासियो का महत्वपूर्ण त्योहार है, जो प्रकृति से जुड़ा हुआ है। यह पूजा भादो एकादशी को मनाया जाएगा। अखरा में विधि विधान से करमदेव को गाड़ा जायेगा, करम पूजा की कहानी पहान से ही सुना जाएगा। हड़िया का सेवन प्रसाद के रूप में करे।अखरा में ढोल-नगाड़ा एवं मांदर के साथ नृत्य करे और उत्सव को परपंरागत तरीके से मनाये, करमदेव की पूजा अन्ना दी प्रार्थना के साथ शुरू करे। वहीं 22 सितंबर को उपावस और रात्रि में पूजा, 23 को परना और 24 को विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि शहर के 53 वार्डों के अखरा को सफाई एवं लाईट लगाया जाय ताकि स्वच्छ वातावरण में करमदेव की पूजा अर्चना कर सके।
बैठक में मुख्य रूप से रिता खलखो, सिटीया उरांव, नुरी तिर्की, पिंकी कुजूर, सती तिर्की, कुईली उरांव, अनिता उरांव, पर्वती टोप्पो, वृद्धि कुजूर, बुधनी उरांव इत्यादि।








